कमलनाथ ने भाजपा के नारे मेक इन इंडिया को बताया रेप इन इंडिया

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में भाजपा के नारों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है कि जनता अब भाजपा के नारों को मेक इन इंडिया और रेप इन इंडिया कहती है।
छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ ने केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर लिखा है- बेटी छिपाओ, बलात्कारियों से बचाओ और देश बदल रहा और बेटियों से बलात्कार हो रहा है।
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कठुआ गैंगरेप केस और उन्नाव रेप केस पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।
सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा के नारों को देश की जनता अब यूं कहती है,
मेक इन इंडिया- रेप इन इंडिया
बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ- बेटी छिपाओ, बलात्कारियों से बचाओ।
देश बदल रहा है- बेटियों के साथ रोज़ रेप हो रहा है।
स्टार्ट अप इंडिया- रोज़ ब्रेक हो रही बहन-बेटियां।
अबकी बार – नारी की इज्जत रोज हो रही तार-तार।